पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छावनी के बाहर एमईएस का जेईएन 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

छावनी के बाहर एमईएस का जेईएन 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरजिंद्र सिंह सोहल ने भास्कर को बताया कि मां कैंसर से पीड़ित है। जेईएन बृजेश कुमार को कई बार गुहार लगाई कि वह जल्दी उनका बिल पास करे, ताकि मां का उपचार करवा सके। लेकिन जेईएन सुनने को ही तैयार नहीं था। लालगढ़ छावनी में 29 मार्च 2015 को ही 6.50 लाख रुपए के काम पूरे कर दिए थे। इन कार्यों की कंप्लीशन रिपोर्ट भी उसने जेईएन को दे दी। फिर भी वह एमबी नहीं काटकर भुगतान रोके हुए था।

पहलेभी एसई-जेईएन हो चुके हैं गिरफ्तार

इससेपहले भी सीबीआई दिसंबर 2011 में साधुवाली लालगढ़ छावनी में एमईएस के ही एसई आरके बंसल जेईएन नित्या रे को गिरफ्तार कर चुकी है। इन दोनों ने भी रिश्वत की राशि ठेकेदारों से ही ली थी। इनमें नित्या रे को सजा हो चुकी है, जबकि बंसल का मामला कोर्ट में चल रहा है।

भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर

केंद्रीयभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (सीबीआई) की जोधपुर टीम ने मंगलवार शाम लालगढ़ सेना छावनी के बाहर गैरिसन इंजीनियरिंग के कनिष्ठ अभियंता बृजेश कुमार को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह राशि अभियंता ने ठेकेदार गुरजिंद्रसिंह से उसके बिल पास करवाने की एवज में ली थी।

शेष| पेज 10

इसमामले में सीबीआई ने सहायक अभियंता रमन बंसल समेत कई अधिकारियों काे संदेह के घेरे में लिया है। टीम ने सहायक अभियंता को पकड़ने के लिए एमईएस कार्यालय में छापा भी मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिला। कार्रवाई देर रात 12 बजे तक जारी थी।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार, छावनी में निर्माण कार्य करने वाली फर्म जीएस इंटरप्राइजेज जवाहरनगर के संचालक गुरजिंद्र सिंह सोहल ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप था कि उसकी फर्म ने हाल ही में छावनी में 6.50 लाख रुपए के निर्माण कार्य किए थे। इन बिलों को पास करवाने के लिए जेईएन बृजेश कुमार ने चल रहे काम की जांच करके उनका इंद्राज मेजरमेंट बुक में करना था। कई चक्कर लगाने के बाद जेईएन नहीं माना। फिर जेईएन ने रिश्वत की मांग की। इसकी शिकायत उसने सीबीआई जोधपुर कार्यालय में की। सीबीआई टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद मंगलवार शाम ठेकेदार गुरजिंद्रसिंह को 20 हजार रुपए लेकर के साथ जेईएन के पास भेजा। जेईएन ने यह राशि लालगढ़ छावनी के दो नंबर गेट के पास जैसे ही ली, वहां छिपे सीबीआई अधिकारियों ने बृजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि रिकार्डिंग में बृजेश के साथ-साथ एईएन रमन बंसल का नाम भी सामने आया। लेकिन वह कार्यालय में नहीं मिला। टीम उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...