भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
पटवारभर्ती परीक्षा 13 फरवरी को जिला मुख्यालय पर होगी। इसमें 18 हजार अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा के लिए यहां जिला परिषद के सीईओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसलिए परीक्षा जिला परिषद प्रशासन की देखरेख में होगी। सीईओ विश्राम मीणा ने बताया कि पटवार भर्ती परीक्षा यहां जिला मुख्यालय की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में 42 केंद्रों पर सुबह 11 बजे शुरू होगी। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो, इसके लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। परीक्षा एक पारी में ही होगी। परीक्षा सुचारू रूप से कराने के लिए इस अवधि में पांच सतर्कता दल निगरानी रखेंगे।
42 केंद्रों पर 13 को 18 हजार अभ्यर्थी देंगे पटवार भर्ती परीक्षा