अब सीधे ग्राम पंचायत के खाते में आएगा विकास कार्यों के लिए बजट- निहालचंद
श्रीगंगानगर। केंद्रीयपंचायत राज्यमंत्री निहालचंद ने कहा कि केंद्र सरकार पहली बार किसानों के साथ-साथ बटाइदारों छोटे किसानों की भी चिंता कर रही है। इसके लिए उनके कल्याण की योजनाएं तैयार हो रही हैं। इससे बटाइदार बैंकों से लोन लेकर खेती के कार्य कर सकेंगे।
मंगलवार को ततारसर चूनावढ़ में जनसुनवाई में निहालचंद ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास के लिए ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में सीधे ही 50-50 लाख रुपए की राशि हर साल जमा कराएगी। इससे ग्रामीण अपनी जरूरत के अनुसार विकास कार्य करवा सकेंगे। चूनावढ़ में तो 23 लाख रुपए की राशि खाते में भी चुकी है और शेष राशि अगले महीने तक जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सड़क, सार्वजनिक विकास कार्यों, नाली निर्माण के लिए अपने स्तर से राशि देगी। चूनावढ़ में गोशाला शेड चारदीवारी के लिए 5 लाख रुपए, राजकीय स्कूल में कमरों के लिए 10 रुपए मंजूर हुए हैं। उन्होंने सेम से प्रभावित क्षेत्र को देखने के बाद किसानों को आश्वस्त किया कि समस्या निदान करने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
चूनावढ़ ततारसर में केंद्रीय राज्यमंत्री निहालचंद ने की जनसुनवाई