पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैतसर खुले शिविर से उम्रकैद की सजा भुगत रहा बंदी फरार

जैतसर खुले शिविर से उम्रकैद की सजा भुगत रहा बंदी फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयराज्य फार्म के खुला बंदी शिविर से बंदी के फरार हो गया। जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज किया है। सीआई रामचंद्र सिंह ने बताया कि जेल प्रहरी इंद्राज झुरिया ने लिखित रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात्रि को ली गई रोल कॉल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बंदी भारत (35) पुत्र बाबूलाल अनुपस्थित पाया गया। फरार बंदी गांव खोखरा तालुका पीपलीया जिला मंदसौर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। बंदी 16 अक्टूबर 2015 को श्रीगंगानगर केंद्रीय कारागार से स्थानांतरित होकर खुला बंदी शिविर में आया था। पुलिस ने प्रहरी की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर मध्यप्रदेश पुलिस को सूचना कर दी है। इससे पूर्व भी 12 जनवरी को केंद्रीय राज्य फार्म स्थित खुला बंदी शिविर से नागौर निवासी बेगाराम पुत्र कान्हा राम फरार हो गया था। जिसे शिविर प्रहरी ने दो दिन बाद केंद्रीय फार्म से गिरफ्तार कर लिया। पिछले वर्ष से लेकर अब तक बंदी शिविर से 7 कैदी भाग चुके है, जिनमें से 3 बंदी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...