श्रीगंगानगर. जिला मुख्यालय से
जम्मू के लिए होली डे एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को फिर से शुरू होगी। 17 सितंबर से शुरू होने वाली ट्रेन प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2.45 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर रात में 2.30 बजे जम्मू पहुंचेगी।
ट्रेन का संचालन 12 नवंबर तक हर सप्ताह बुधवार को किया जाएगा। जम्मू के लिए पूर्व में भी वीकली ट्रेन चलाई गई थी, जिसका अंतिम फेरा 31 जुलाई को था। रेलवे ने डेढ़ महीने के बाद नवरात्र दीपावली को नजदीक आते देख फिर से ट्रेन शुरू की है। जम्मू से वापसी में गुरुवार सुबह 5.30 बजे रवाना होकर इस रूट से शाम 6.20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।