पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरायरो-हिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन बीकानेर नहीं जाएगी, एक अक्टूबर तक के लिए बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. सरायरो-हिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार से बीकानेर नहीं जाएगी। सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर इंटरलॉकिंग काम के चलते रेलवे इस ट्रेन का संचालन एक अक्टूबर तक के लिए बंद किया है।
खास बात यह है कि रेल बजट में घोषणा के बाद इस ट्रेन का संचालन एक सितंबर से बीकानेर के लिए किया गया था। यह ट्रेन सरायरोहिल्ला से सुबह 7.30 बजे श्रीगंगानगर आकर 7.50 बजे बीकानेर रवाना होती थी।
जैडआरयूसीसी के सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि ट्रेन केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, लूणकरणसर, लालगढ़ होते हुए दोपहर 1.15 बजे बीकानेर पहुंचती थी। शाम पांच बजे बीकानेर से चलकर रात 10.25 बजे श्रीगंगानगर आती थी। फिर 10.35 बजे सरायरोहिल्ला के लिए रवाना होती थी।