श्रीगंगानगर . जिला मुख्यालय से
जम्मू के लिए वीकली ट्रेन 24 सितंबर से शुरू होगी। प्रत्येक बुधवार को दोपहर 2:45 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर यह ट्रेन रात में 2:20 बजे जम्मू पहुंचेगी। ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री निहालचंद श्रीगंगानगर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
हालांकि 17 सितंबर को रेलवे ने जम्मू के लिए होली डे स्पेशल ट्रेन शुरू की थी, जिसका संचालन 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को होना था। अब इस ट्रेन को वीकली कर दिया गया है। इस रूट पर यह ट्रेन पहले भी कई फेरे लगा चुकी है।
जैडआरयूसीसी के सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन वापसी में गुरुवार सुबह 5:30 बजे रवाना होकर इस रूट से शाम 6:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। ट्रेन में एक थर्ड एसी, सात सैकेंड स्लीपर कोच, छह जनरल कोच दो गार्ड के डिब्बों सहित कुल 16 कोच होंगे। इस ट्रेन से जालंधर, लुधियाना जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि इन स्टेशनों के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। रेलवे ने इस ट्रेन की घोषणा रेल बजट में की थी। तब से ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग जिले के व्यापारियों लोगों की ओर से की जा रही थी।
ट्रेन का टाइम टेबल
यह ट्रेन दोपहर 2:45 बजे श्रीगंगानगर से रवाना होकर 3:28 अबोहर, 3:54 मलोट, शाम 4:45 बठिंडा, 5:26 रामपुराफूल, 5:40 तापा, 5:58 बरनाला, 6:30 धुरी 7:32 मलेरकोटला, रात 9:15 लुधियाना, 10:25 जालंधर, 11:21 बासुआ, 12:20 पठानकोट छावनी, 1 कठुआ 2:20 बजे जम्मू पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 5:30 बजे रवाना होकर 6:58 कठुआ, 7:33 पठानकोट, 8:31 बासुआ, 9:40 जालंधर, 11 लुधियाना, 12:08 धुरी, दोपहर 1:20 बरनाला, 1:40 तापा, 1:55 रामपुराफूल, 2:45 बठिंडा, 4:18 मलोट, 5 अबोहर शाम 6:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।