पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला पुस्तकालय सहायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

महिला पुस्तकालय सहायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीरा कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर आमरन-अनशन कर रही कॉलेज की पुस्तकालय सहायक ललिता शर्मा की तबीयत रविवार शाम को बिगड़ गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कॉलेज छात्राएं और स्टाफ सहित 13 लोग सात दिन से आमरण-अनशन पर हैं।

तहसीलदार विक्रम सिंह राठौड और थानाधिकारी विजय सिंह मीणा दिनभर मीरा कॉलेज में अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती करवाने की समझाइश करते रहे, मगर अनशनकारी मांग पर अड़े रहे। तहसीलदार विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि अनशनकारियों की दिन में दो बार स्वास्थ्य जांच करवाई गई। अनशनकारियों के यूरिन मेें किटोन बॉडी प्लस रहा है और वजन कम हो रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है।

छात्राएं सीमा छाबड़ा, गितिका शर्मा, पूनम कुमारी सिमरण कौर अभी भी सरकारी अस्पताल में ही भर्ती हैं। छात्राओं ने मुंह से कोई भी दवा नहीं ली है। इनकी तबीयत खराब होने पर इन्हें भर्ती कराया गया था। मीरा कॉलेज छात्रा कल्याण परिषद अध्यक्ष सीमा छाबड़ा ने बताया कि उनका आंदोलन जारी है। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बार-बार छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कॉलेज स्टाफ को कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण वे छात्राओं के साथ आंदोलन कर रहा है।