सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल
हनुमानगढ़| गांवज्वालासिंह वाला के पास रविवार शाम सात बजे सड़क हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूरज (18) पुत्र कमलगिरी निवासी बरकत कॉलोनी टाउन अपनी बाइक पर जा रहा था। इस दौरान बाइक स्लिप होने से वह गिरकर घायल हो गया। एंबुलेंस 108 ने उसे अस्पताल पहुंचाया। घायल के एक हाथ में फ्रैक्चर सिर पैरों में चोटें आई हैं।