पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अबोहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डिप्टी सीएम ने किया उदघाटन

अबोहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डिप्टी सीएम ने किया उदघाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबोहर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का डिप्टी सीएम ने किया उदघाटन

अबोहर.उपमुख्यमंत्रीसुखबीर सिंह बादल ने शनिवार को अबोहर के लोगों से आने वाले डेढ़ साल में अबोहर की काया पलटने का वायदा किया। हनुमानगढ़ रोड पर नए जलघर में साढ़े 6 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले ट्रीटमेंट प्लांट का नींव पत्थर रखने के बाद उपमुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल बाद मैं ही इसका उद्घाटन करूंगा। इससे पहले उन्होंने सीएम परकश सिंह बादल की अोर से गोद लिए गए अबोहर में डिस्पोजल वक्र्स पर 35 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भी उद्घाटन किया।

नए जलघर में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आने वाले डेढ़ वर्षों में शहर में 100 प्रतिशत सीवरेज व्यवस्था, पीने का शुद्ध पानी और पक्की सड़कों का जाल बिछा दिया जाएगा। अबोहर को पंजाब के खूबसूरत शहरों में से एक बना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबोहर में नहरी ढांचे का जीर्णोद्धार, तीन ओवरब्रिज सहित जितने भी विकास के बड़े काम हुए वो शिअद भाजपा गठबंधन सरकार के कार्यकाल में हुए। कांग्रेस ने ताे उन सभी प्रोजेक्ट में टांग अड़ाने का काम किया।सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य संस्थानों की कमी पर उन्होंने मंच पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री सुरजीत ज्याणी को आगाह करते हुए कहा कि इस काम को वो ही देखेंगे।