पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगढ़ के छह गांवों में जर्जर वाटरवर्क्स की सुधरेगी हालत

हनुमानगढ़ के छह गांवों में जर्जर वाटरवर्क्स की सुधरेगी हालत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. जिलेके छह गांवों में नकारा वाटर वाटर वर्क्स में अब मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके लिए जलदाय विभाग को राज्य सरकार की ओर से एक करोड़ 23 लाख 77 हजार रुपए का बजट मिला है। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संगरिया तहसील के गांव 11 पीटीपी, 14 एमकेएस, 6बीजीपी-ए, हनुमानगढ़ तहसील के गांव 28 एनडीआर और पीलीबंगा तहसील के गांव 4 यूएमडब्ल्यू तथा 7 एचडीपी के वाटर वर्क्स में मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस राशि से नहर से वाटर वर्क्स तक आने वाली पेयजल पाइप, स्टोरेज टेंक फिल्टर तथा चार दीवारी आदि की मरम्मत की जाएगी। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को दूषित पानी से निजात मिलेगी।

किसगांव को कितना बजट

जलदायविभाग के अधिकारियों ने बताया कि संगरिया तहसील के गांव 11 पीटीपी में नहर से वाटर वर्क्स तक नई पेयजल पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 39 लाख 14 हजार रुपए खर्च होंगे। वहीं गांव 14 एमकेएस में सात लाख 78 हजार रुपए से स्टोरेज टेंक और फिल्टरों की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा छह बीजीपी-ए में 17 लाख 38 हजार रुपए बजट मिला है। हनुमानगढ़ तहसील के गांव 28 एनडीआर को 31 लाख 47 हजार रुपए दिए गए हैं। पीलीबंगा तहसील के गांव 4 यूएमडब्ल्यू को 12 लाख तथा सात एचडीपी को 16 लाख रुपए मिले हैं।

मार्चतक पूरा करना है काम

जलदायविभाग हनुमानगढ़ के एईएन सुधीर कुमार दूड़िया ने बताया कि इस राशि से वाटर वर्क्स की मरम्मत का कार्य मार्च 2015 तक पूरा करना है। जनवरी के पहले सप्ताह से मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। छह वाटर वर्क्स की मरम्मत के लिए राज्य सरकार से बजट मिला है।