राज्य सरकार जिला प्रशासन हुआ संवेदनहीन
महिला पुस्तकालय सहायक की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
मीराकॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर आमरन-अनशन कर रही कॉलेज की पुस्तकालय सहायक ललिता शर्मा की तबीयत रविवार शाम को बिगड़ गई। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कॉलेज छात्राएं और स्टाफ सहित 13 लोग सात दिन से आमरण-अनशन पर हैं।
तहसीलदार विक्रम सिंह राठौड और थानाधिकारी विजय सिंह मीणा दिनभर मीरा कॉलेज में अनशनकारियों को अस्पताल में भर्ती करवाने की समझाइश करते रहे, मगर अनशनकारी मांग पर अड़े रहे। तहसीलदार विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि अनशनकारियों की दिन में दो बार स्वास्थ्य जांच करवाई गई। अनशनकारियों के यूरिन मेें किटोन बॉडी प्लस रहा है और वजन कम हो रहा है। इससे उनके स्वास्थ्य में गिरावट आई है। छात्राएं सीमा छाबड़ा, गितिका शर्मा, पूनम कुमारी सिमरण कौर अभी भी सरकारी अस्पताल में ही भर्ती हैं। छात्राओं ने मुंह से कोई भी दवा नहीं ली है। इनकी तबीयत खराब होने पर इन्हें भर्ती कराया गया था। मीरा कॉलेज छात्रा कल्याण परिषद अध्यक्ष सीमा छाबड़ा ने बताया कि उनका आंदोलन जारी है। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी बार-बार छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कॉलेज स्टाफ को कई महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण वे छात्राओं के साथ आंदोलन कर रहा है।
नागरिक संघर्ष समिति के संयोजक प्रो. ओम जांगू ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे कॉलेज परिसर में जिले भर के छात्रसंघों के पदाधिकारी, महाविद्यालय का स्टॉफ, छात्राएं तथा शहर के व्यापारी मजदूर एकत्रित होंगे। इसके बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होगा। छात्राओं के आंदोलन को संगरिया के बार संघ का भी पूरा समर्थन मिल रहा है।
संगरिया. मीरा कॉलेज में बातचीत करते कांग्रेसी।
मीरा कॉलेज के सरकारीकरण की मांग को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक रविवार को ज्ञान प्रकाश गोदारा की अध्यक्षता में पुरानी धान मंंडी में हुई। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मीरा कॉलेज के सरकारीकण के मुद्दे पर चर्चा की। वक्ताओं ने मीरा कॉलेज के सरकारीकरण होने के पक्ष में प्रस्ताव पारित किया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लूणाराम मित्तल के नेतृत्च में सोमवार सुबह संगरिया से विधायक कृष्ण कड़वा के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और संबंधित अधिकारियों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। बैठक में रूप स