एक कॉल पर हाजिर होगा प्रशिक्षित कारीगर
टोल फ्री नंबर पर मिलेगी सुविधा
शहरीआजीविका केंद्र पर टोल फ्री नंबर की सुविधा रहेगी। कॉल सेंटर पर फोन करने पर उपभोक्ता को तीन मजदूरों के नाम और मोबाइल नंबर मैसेज किए जाएंगे। दूसरी ओर उन मजदूरों को उपभोक्ता की जानकारी भी दी जाएगी।
मजदूरोंका बनेगा पैनल : प्रशिक्षितमजदूरों को पंजीकृत कर उनका श्रेणी और वार्डवार पैनल बनेगा। योग्यता अनुभव के आधार पर मजदूरों की श्रेणियां तय होंगी। इसी के आधार पर कार्यों की रेट लिस्ट भी तय होगी।
योजना लिपिक सूबेसिंह ने बताया कि इस केंद्र पर प्रशिक्षित कामगारों को पंजीकृत करके रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। शहरवासियों को बिजली मिस्त्री, प्लंबर, बढ़ई, लोहार, पुताई, पेंटिंग, माली, कपड़ा धोने वाला, प्रेस करने वाला, प्रेशर कुकर कारीगर, कुर्सी बुनाई कारीगर, गृह सज्जा, इंटीरियर डेकोरेटर, ड्राइवर, मोटर मैकेनिक, वायर मैन, कंप्यूटर/लैपटॉप मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, नर्सिंग सहायक/सहायिका, कुक, घरेलू कामकाजी महिला, सफाईकर्मी, रेलवे बस टिकटों की बुकिंग एवं समय से टिकटों की उपलब्धता, कोरियर सेवा, टैक्सी सेवा, टीवी, फ्रिज कारीगर उपलब्ध होंगे।
शहरी गरीब बेरोजगारों को सरकारी गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। बैंक अकाउंट खुलवाने में सहयोग किया जाएगा। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि बनवाने में सहायता मिलेगी। टोल फ्री नंबर, मोबाइल नंबर, इंटरनेट आदि की सुविधा रहेगी। रोजगारपरक प्रशिक्षण के बारे में जानकारियां मिलेंगी।
नगर संवाददाता |हनुमानगढ़
कितनाअच्छा होगा कि एक फोन कॉल पर जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित कारीगर आपके दरवाजे पर खड़ा हो। अगर सब कुछ योजना के अनुरूप हुआ तो ऐसा शीघ्र ही संभव हो जाएगा। नगरपरिषद में शहरी आजीविका केंद्र खोलने की तैयारी की जा रही है।
जहां केवल गरीब बेरोजगार लोगों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जाएंगे बल्कि इन्हीं में से ट्रेंड लोगों को रोजगार भी मिलेगा। शुल्क और निशुल्क दोनों प्रकार की जनसेवाएं मुहैया होंगी। योजना का लाभ केवल बीपीएल परिवार के सदस्यों को ही मिलेगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है। कई बार ऐसा होता है कि जब जरूरत होती है तो प्लंबर मिलता है और बिजली मिस्त्री। कुर्सी बुनने वाला कारीगर तो अब ढूंढे नहीं मिलता। लैपटॉप खराब हो गया तो ऐसा इंजीनियर मुश्किल से म