निशुल्क बवासीर रोग निदान शिविर आज से
हनुमानगढ़| आयुर्वेदविभाग की ओर से गांव शेरेका स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में दस दिवसीय निशुल्क बवासीर रोग निदान शिविर सोमवार को शुरू होगा। इसमें क्षार सूत्र पद्धति से बवासीर के ऑपरेशन किए जाएंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.बृजलाल शर्मा ने बताया कि शिविर प्रभारी डॉ.जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग के कई अनुभवी डॉक्टर सेवाएं देंगे। बवासीर के अलावा अन्य जटिल रोगों का भी निशुल्क उपचार कर दवाएं वितरित की जाएंगी।