हनुमानगढ़| जिलास्तरीय तीरदांजी संघ की ओर से तीरदांजी इंडियन राउंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसबंर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लीलावाली में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में 16, 20 और 20 साल से ज्यादा आयु वर्ग के छात्र-छात्रा भाग ले सकते हैं।