पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाईवाला गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दीवान

नाईवाला गुरुद्वारा में सजा कीर्तन दीवान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिब्बी| गांव नाईवाला स्थित गुरुद्वारा साहिब में रविवार को दीवान सजाया गया। इस मौके पर रागी जत्थे ने गुरु महिमा का गुणगान किया। संत अमृतपालसिंह खालसा ने गुरु के इतिहास पर चलने की सीख देते हुए अमृतपान के लिए सजने का आह्वान किया।
इस मौके पर बाबा परविंद्र सिंह गोलूवाला, मिरी-पिरी खालसा फौज के प्रधान बाबा हरदेव सिंह खालसा, सुखदेव सिंह, विक्रम सिंह, बाज सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह मिलापी आदि ने शब्द कीर्तन से साध संगत को निहाल किया। इस मौके पर ग्रंथी सभा के सदस्य पवनदीप सिंह, बाबा करतार सिंह, बाबा बुधसिंह, बाबा गुरबचन सिंह, हरजिंद्र सिंह, नामदेव सिंह, गुरुद्वारा प्रधान धारासिंह, सोमी सेठ आदि मौजूद थे।