घर के बाहर खड़ी कार चोरी
हनुमानगढ़| जंक्शनमें हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से शनिवार रात को एक कार चोरी हो गई। पुलिस ने इस संबंध में रविवार को अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिव कुटिया के पास रहने वाले अरविंद गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को दस बजे उसने अपनी इंडिका कार नंबर आरजे-31 सीए-2668 घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह साढ़े छह बजे संभाल की तो घर के बाहर से कार गायब थी। पुलिस ने कार चोरी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।