- Hindi News
- सीसीटीवी कैमरे लगाने में करें सहयोग : एएसपी हिंगोनिया
सीसीटीवी कैमरे लगाने में करें सहयोग : एएसपी हिंगोनिया
टाउनथाने में रविवार को सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यों ने एएसपी महेंद्र हिंगोनिया थानाधिकारी अरविंद बेरड़ के साथ शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की। सदस्यों ने शहर में प्रभावी गश्त व्यवस्था करने, यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए बस स्टैंड के पास खड़ी होने वाली निजी बसों को अन्य स्थान पर खड़ा करने को लेकर सुझाव दिए। एएसपी थानाधिकारी ने सदस्यों से कहा कि वे अधिकांश लोगों को सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर सीएलजी सदस्य अंजू गेट, अंजू गुंबर, श्रवण बिश्नोई,पूर्व पालिकाध्यक्ष अमरसिंह राठौड़,पार्षद महादेव भार्गव, विजय शर्मा, केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रेम सेतिया एवं ट्रैफिक पुलिस से एएसआई नारायण सिंह मौजूद थे।
गर्ल्सस्कूलों के बाहर नजर रखे पुलिस
सीएलजीमहिला सदस्यों ने गर्ल्स स्कूलों के बाहर आवारा युवकों का जमघट लगे रहने की शिकायत की। उन्होंने सुझाव दिया कि छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना हो इसके लिए स्कूलों की छुट्टी के समय स्कूल के बाहर महिला पुलिस गश्त व्यवस्था की जाए। इस पर एएसपी ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। सदस्यों ने वार्डों में नए बीट प्रभारी का नाम मोबाइल नंबर अंकित कराने का सुझाव दिया।