- Hindi News
- आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, डीएसपी को सौंपा ज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, डीएसपी को सौंपा ज्ञापन
दुकानमें घुसकर मारपीट करने वालों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के विरोध में रविवार को चौटाला रोड पर स्थित गिलवाला मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस थाना के समक्ष प्रदर्शन किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी आरडी स्वामी को ज्ञापन दिया गया। दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन के दौरान बजरी-सीमेंट विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सहारण, एडवोकेट अनिल भोबिया, नवनीत जांगिड़, पृथ्वी सैन, निर्मल सिंह, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन सेठी, पूर्व पार्षद डा. भूप राम वर्मा आदि मौजूद थे।
गिलवाला मार्केट में ट्रैक्टर की खरीद-बेच करने वाले पीड़ित भूपेंद्र सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी वार्ड 21 ने बताया कि 25 नवंबर को शाम चार बजे चंद्रमोहन, विजय बेनीवाल, लक्ष्मण पुत्र ओम प्रकाश 5-6 अन्य ने उससे मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ की जेब से 3800 रुपए निकाल लिए। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन बीस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।
संगरिया. थाने के सामने प्रदर्शन करते दुकानदार।