पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुत्तों के आक्रमण से घायल हिरण की मौत

कुत्तों के आक्रमण से घायल हिरण की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा. निकटवर्तीगांव लखासर की रोही चक 4 एलकेएस में विगत शनिवार को कुत्तों के आक्रमण से घायल हुए हिरण की सोमवार को मौत हो गई। वन्य जीव प्रेमी अनिल बिश्नोई के अनुसार विगत शनिवार को लखासर की रोही 4 एलकेएस में एक हिरण को कुत्तों ने आक्रमण कर घायल कर दिया। घायल हिरण का लक्ष्मण धारणियां ने प्राथमिक उपचार करवाया परंतु रविवार को घायल हिरण की मौत हो गई। वन्य जीव प्रेमी रामेश्वरलाल, लक्ष्मण धारणियां, ओम धारणियां, दीपक धारणियां, मनीष आदि ने मृत हिरण का विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार किया।