किसानों का धरना 71वें दिन जारी
जाखड़ांवाली. सेमप्रभावित किसानों का धरना रविवार को 71वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर एमडब्लयूएम के किसान छोटूराम भादू, कृष्णकुमार सहारण, भंवरलाल भादू, राकेश बगडिय़ा, प्रकाश सुथार आदि बैठे। किसानों ने कहा कि सेम प्रभावित किसानों को अच्छे दिनों का इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा दिया था। मगर सेम प्रभावित किसानों के अभी तक अच्छे दिन नहीं आए है। सरकार ने अभी तक कोई योजना नहीं बनाई है। धरना स्थल पर पंच रामकिशन सुथार, जगमाल पचार, गौरीशंकर शर्मा, भंवरलाल भादू, महावीर गोदारा, राकेश, भजनलाल कासनियां आदि बैठे।
जाखड़ांवाली. धरने पर बैठे काश्तकार