पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्थाओं ने पार्कों में की सफाई

संस्थाओं ने पार्कों में की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीलीबंगा. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के तहत रविवार को भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मंडी के वार्ड 16 में स्थित संजय पार्क इसके आस पास के क्षेत्र में सफाई की गई। अभियान के तहत परिषद सदस्यों ने वार्डों में घर घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए पैम्फलेट भी वितरित किए गए। इस अवसर पर परिषद के करणी सिंह राठौड़, डॉ. इंद्रजीत आहूजा, बद्रीप्रसाद शर्मा, अर्जुन सिंह नरूका, मनोज यादव, विजय बवेजा, सतवीर कारेला, सुशील गुप्ता, दिनेश पारीक, योगेश जोईया, सुखेदव सक्सेना, रविंद्र हेमंत कारेला मौजूद थे।

मारवाड़ी युवा मंच ने अध्यक्ष उमेश सोनी के नेतृत्व कस्बे के वार्ड 3 में स्थित पब्लिक पार्क में सफाई अभियान चलाया। सचिव मनीष गोयल, उपाध्यक्ष अरुण जोशी, सुनील सैन, संजय थापन, देवेंद्र बांठिया, राजकुमार आदि ने पार्क में बनी पगडंडी की सफाई कर कचरे का निस्तारण किया।

इसी तरह एकता मंच द्वारा कस्बे के वार्ड 9 में स्थित एकता उद्यान में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष राजेश गोयल, महेश गुप्ता, रणवीर डेलू, रोहित सहगल, विशाल बंसल, भवानी सोनी आदि ने अभियान के तहत उद्यान में लगे पेड़-पौधों में से खरपतवार निकाली

पीलीबगा. सफाई अिभयान के तहत पार्क में सफाई करते संस्था सदस्य