पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोभ, कपट से दूर रह कर मानव कल्याण का कार्य करें

लोभ, कपट से दूर रह कर मानव कल्याण का कार्य करें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएस जैन सभा के तत्वावधान में शासन-प्रभावक, उपप्रवर्तक पंडित र| गुरुदेव जगदीश मुनि महाराज का 18वां पुण्य स्मृति दिवस गुरु जितेंद्र मुनि के सान्निध्य में रविवार को ताज मैरिज पैलेस में मनाया गया। इस अवसर पर तप सम्राट सत्येंद्र मुनि, डा. सुब्रत मुनि, रमन मुनि, मधुर गायक प्रभास मुनि, प्रशमित मुनि महाराज, महासाध्वी शांति महाराज, करूणा महाराज, वीरकांता महाराज, प्रिय दर्शना महाराज तप ज्योति महासाध्वी सर्वज्ञ प्रभा ने ईश्वर का गुणगान करते हुए मनुष्य को लोभ, कपट पाप से दूर रहकर मानव कल्याण के कार्य करने का उपदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयकुमार जैन, रजनीशकुमार जैन लुधियाना ने की। ध्वजारोहण रजनीश जैन, साक्षी जैन, अभिषेक जैन वंदना जैन जगरावां (पंजाब) ने किया। जगदीश मुनि दरबार का अनावरण कमला देवी जैन ने किया। अशोक जैन, पन्ना जैन ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम के तहत एसएस जैन सभा में 11 से 13 दिसंबर तक 72 घंटे का महामंत्र नवंकार अखंड जाप हुआ। 12 दिसंबर शुक्रवार को सामूहिक आयंबिल दिवस के रूप में मनाया गया।