- Hindi News
- चेतनलाल लखोटिया गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त
चेतनलाल लखोटिया गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष नियुक्त
पीलीबंगा. गीताभवन ट्रस्ट की बैठक रविवार को गीता भवन प्रांगण में रामेश्वरलाल पेड़ीवाल ओमप्रकाश सहारण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन हुआ जिसमें चेतनलाल लखोटिया को अध्यक्ष, श्यामसुंदर रोहतकिया को उपाध्यक्ष, श्यामसुंदर शर्मा को सचिव, प्रदीप राठी को उपसचिव तथा तनसुखदास पाणेचा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा दीवानचंद होलानी, सुरेश राठी, मदनलाल मरेजा, जितेंद्र सोनी, डूंगरमल कायल, अमरनाथ गोयल मोहनलाल गर्ग को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया।