पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पशु चारे में आगजनी की घटना का मुआवजा देने की मांग

पशु चारे में आगजनी की घटना का मुआवजा देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जंक्शनके वार्ड छह में गत दिवस पशु चारे में लगी आग से हुए नुकसान के बाद मुआवजे की मांग को लेकर रविवार को वार्डवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि खुंजा निवासी कुछ पशुपालकों ने रिहायशी क्षेत्र में पशुचारा एक स्थान पर एकत्र कर रखा था। सुबह करीब आठ बजे पशु चारे के ढेर में आग लग गई। आमीन खां ने बताया कि पास से गुजर रही बिजली की तारों में हुए शार्ट सर्किट के कारण पराली में आग लग गई। वार्डवासियों ने बताया कि आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

वार्ड के लोगों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शब्बान खां, आमीन खां, करतार सिंह, रिजवान खां, बजरंग, शकीउद्दीन, गुलाम, कालू खां, रमजान खां, शमीर खां, हनीफ खां, आमदीन खां, गुलाब अली, शौकत अली, मुनाफ अली, वली मोहम्मद, नवाब खां आदि मौजूद थे।

हनुमानगढ़. मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन देते पीडि़त लोग।