पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने मनाया जश्न, संगरिया में हुई शोकसभा

सरकार ने मनाया जश्न, संगरिया में हुई शोकसभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपासरकार के शासनकाल का एक साल पूरा होने पर शनिवार को जहां जयपुर में जश्न मनाया गया वहीं कस्बे के छात्र संगठन नागरिकों ने मीरा कॉलेज का सरकारीकरण रद्द करने के विरोध में शोक सभा की। शोक सभा में लोगों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर पर माला पहनाकर और पुष्प अर्पित कर अपना रोष जताया। वक्ताओं का कहना था कि ऐसी सरकार किसी काम की नहीं जो बेटियों को सस्ती शिक्षा उपलब्ध नहीं करवा सकती।

प्रो. ओम जांगू ने कहा कि भाजपा सरकार एक साल की उपलब्धियां गिना रही है और यहां छात्राओं को सस्ती शिक्षा पाने के लिए पानी की टंकी पर चढऩे और भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। एडवोकेट संजय आर्य ने कहा कि भाजपा सस्ती, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभियान को बाधित कर रही है। कॉलेज का सरकारीकरण रद्द करने में राजनीतिक दुर्भाव साफ झलक रहा है। कॉलेज के कर्मचारी अनिल जैन ने कहा कि सरकार ने जिन कर्मचारियों से एक वर्ष तक कॉलेज संचालन के लिए काम कराया उन्हें उनकी पगार भी नहीं दी। सभा को डॉ. कृष्ण जैन, डॉ. हरमेंद्र गर्चा, छात्र नेता महेंद्र शर्मा, आदि ने भी संबोधित किया। सीआई विजयसिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

वंसुधरा राजेकी तस्वीर के आगे हाथ जोड़ शोक मनाती छात्राएं एवं नागरिक।