पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होटल संचालक की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

होटल संचालक की हत्या के आरोपी को जेल भेजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. होटलसंचालक की हत्या मामले में टाउन पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी सेल्समैन अर्जुनदास उर्फ पप्पू अरोड़ा को रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अर्जुनदास को पिछले बुधवार काे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। टाउन पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि टाउन के वार्ड 22 के भागीरथ पुत्र देवीलाल नायक ने सोमवार को पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया था कि उसका छोटा भाई गोपाल उर्फ गोपी झांबर में शराब ठेके के पास होटल चलाता था।