- Hindi News
- नए मंडी यार्ड के गेट पर ताला लगा दिया धरना
नए मंडी यार्ड के गेट पर ताला लगा दिया धरना
कस्बेके नवीन मंडी यार्ड में व्यापारियों द्वारा शनिवार को नरमे की बोली सुचारू रूप से नहीं करवाए जाने से आक्रोशित किसानों ने दोपहर बाद नवीन मंडी यार्ड के दोनों मुख्य द्वार पर ताला लगा कर धरना दिया। इसके बाद व्यापारियों और किसानों के बीच हुई वार्ता में सोमवार से सभी खड़े वाहनों में पड़े नरमे की बोली सुबह साढ़े दस बजे से सुचारू रूप से कराने के आश्वासन के बाद किसान शांत हुए।
जानकारी के अनुसार सीसीआई द्वारा नरमे के तौल रखने की समस्या के मद्देनजर व्यापारियों ने नरमे की प्राइवेट खरीद शनिवार सुबह साढ़े दस बजे से करने का किसानों को आश्वासन दिया गया था परंतु व्यापारियों ने शनिवार सुबह कुछ नगों की बोली करवाकर शेष नगों की बोली दोपहर 2 बजे बाद करवाने का कहकर बोली बंद कर दी। इससे गत रात्रि से ही मंडी में वाहनों पर नरमा लेकर ठहरे हुए किसान आक्रोशित हो गए। किसानों का आरोप था कि व्यापारी खड़े वाहनों में रखे नरमे की बोली करवाने में किसानों के साथ मनमाना रवैया अपना रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश लीला, वरिष्ठ व्यवसायी रामेश्वरलाल पेड़ीवाल, जगदीश सहारण अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे और किसानों की समझाइश का प्रयास किया परंतु किसान टस से मस नहीं हुए।