- Hindi News
- सीसीआई ने जंक्शन मंडी में एक हफ्ते तक बंद की नरमा खरीद
सीसीआई ने जंक्शन मंडी में एक हफ्ते तक बंद की नरमा खरीद
हनुमानगढ़| जंक्शनधान मंडी में एक हफ्ते तक नरमे की सरकारी खरीद बंद रहेगी। नरमा रखने के लिए जगह की कमी बताते हुए सीसीआई ने इसके लिए मंडी समिति को पत्र लिखा है और जिला कलेक्टर के सामने भी यही बात कही है। अब प्रशासन की ओर से किसानों को 22 दिसंबर से ही नरमा लाने के लिए कहा गया है। सीसीआई के अधिकारियों का कहना है कि खरीद बंद नहीं की गई बल्कि स्थगित की गई है। स्टोरेज की जगह मिलते ही दोबारा खरीद शुरू कर दी जाएगी। मंडी सचिव लाजपतराय खुराना ने भी किसानों को जल्दबाजी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इससे किसान भी परेशानी से बचे रहेंगे।
हनुमानगढ़. नरमे की सरकारी खरीद नहीं होने की समस्या को लेकर कलेक्टर से वार्ता करते किसान।