- Hindi News
- सिंचाई पानी की कमी ने घटाया गेहूं का बिजाई क्षेत्र
सिंचाई पानी की कमी ने घटाया गेहूं का बिजाई क्षेत्र
सिंचाईपानी की कमी का असर इस साल रबी के सीजन में फसलों की बिजाई पर साफ नजर रहा है। सिंचित क्षेत्र में गेहूं का रकबा काफी कम रहने की उम्मीद है। जिले में इस साल अभी तक हुई 190200 हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई हुई है, जबकि पिछले साल गेहूं की बिजाई का क्षेत्रफल 247706 हेक्टेयर तक पहुंच गया था। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ज्यादा असर आईजीएनपी सिंचित क्षेत्र में हुआ है। इस साल अभी तक आईजीएनपी सिंचित क्षेत्र में 71700 हेक्टेयर क्षेत्र में ही बिजाई हो पाई है। सामान्यत : यह क्षेत्रफल सवा लाख हेक्टेयर के करीब रहता है। अधिकारियों के मुताबिक भाखड़ा के सिंचित क्षेत्र में बिजाई के रकबे में ज्यादा अंतर नहीं आया है। इलाके में 15 दिसंबर तक ही गेहूं की बिजाई की जाती है। ऐसे में अब बिजाई के क्षेत्रफल में ज्यादा अंतर आने की संभावना नहीं है।