हॉकी खिलाड़ी हरवीर सिंह का सम्मान
हनुमानगढ़. जंक्शनके सेक्टर 12 में स्थित मालवा पब्लिक सेकंडरी स्कूल में शनिवार को मालवा हॉकी एकेडमी के प्रशिक्षक खिलाड़ी हरवीर सिंह का सम्मान किया गया। छात्र ने इंडोर हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से भारतीय इंडोर हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। छात्र ने 41वीं पेस्टा हॉकी पेयांग (मलेशिया) में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वदेश लौटने पर हनुमानगढ़ जिला ओलंपिक संघ, मालवा हॉकी एकेडमी की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मलकीत सिंह मान, लायंस क्लब के दिनेश कुमार, खालसा कॉलेज के निदेशक अंग्रेज सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।