जुआ सट्टे पर अंकुश लगाने की मांग
पीलीबंगा. नगरमें जुआ-सट्टा बुकी के बढ़ते अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर जीप-कार टैक्सी यूनियन अध्यक्ष तरसेम शर्मा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक शरत कविराज को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन की प्रति पुलिस महानिरीक्षक, जयपुर, पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर थाना प्रभारी को भी प्रेषित की गई है। शर्मा ने बताया कि उनके पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र में जुआ सट्टा बुकी जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगा था। पुलिस जुआ सट्टा बुक्की पर पुलिस अंकुश लगा रही है फिर भी वह बेरोक टोक जारी है।