- Hindi News
- फोरलेन की मांग को लेकर धरना पांचवें दिन जारी
फोरलेन की मांग को लेकर धरना पांचवें दिन जारी
हनुमानगढ़. फोरलेन निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर नागरिकों का धरना शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे नागरिकों ने कहा कि राज्य सरकार अपना एक वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी है।
वहीं सरकार अपनी झूठी उपलब्धियों को लेकर जश्न मना रही है। मगर धरातल पर स्थिति खराब है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार जश्न के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च रही है। मगर जिला मुख्यालय पर फोरलेन के लिए बजट नहीं है। बजट के अभाव में फोरलेन कार्य करीब डेढ़ वर्ष से अटका हुआ है।
समाजसेवी राजेंद्र सिंह रोमाणा ने कहा कि जब तक फोरलेन का काम शुरू नहीं हो जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर एडवोकेट उदयपाल सारस्वत, सुरेंद्र बेनीवाल, पंडित सीताराम, बीरबल लुहार, बृजप्रकाश , सुलतान राम, रूपराम आदि बैठे।
हनुमानगढ़. फोरलेन निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे नागरिक।