लोगों ने शिविर में दिखाया उत्साह
गांवइंद्रपुरा में चल रहे दो दिवसीय भामाशाह शिविर का समापन शनिवार को हुआ। सर्दी का मौसम होने के बावजूद भामाशाह शिविर में लोगों ने खासा उत्साह से भाग लिया। कंप्यूटर ऑपरेटर नितिन कुमार ने बताया कि पहले दिन 60 और दूसरे दिन सौ आधार कार्ड बनाए गए। वहीं दो दिनों में 70 भामाशाह कार्ड बनाए गए। इस दौरान संगरिया के विकास मोहनलाल गोदारा ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी गतिविधियां संतोषजनक पाई गई। इस मौके पर सरपंच ओमप्रकाश हींगड़ा , सचिव किरसन कुमार, कंप्यूटर आपरेटर अरविंद गोदारा, सतवीर कौर, पंच सेवक सिंह, त्रिलोका राम आदि मौजूद थे।