शिविर में 493 का हुआ नामांकन
राज्यसरकार की ओर से लगाए गए तीन दिवसीय भामाशाह और आधार कार्ड शिविर का समापन शनिवार को हुआ। प्रगति प्रसार अधिकारी सांवरमल स्वामी सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि शिविर के अंतिम दिन 40 आधार कार्ड बनाए गए। इसके अलावा 150 परिवारों के 493 सदस्यों का नामांकन हुआ। वहीं छह सदस्यों के बैंक खाते खोले गए। शिविर में पीलीबंगा पंचायत समिति के बीडीओ दलीप कुमार, सचिव कृष्णलाल वर्मा, सूचना सहायक प्रहलाद कुमार, रोजगार सहायक मोहन गोदारा, संगणक राजेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुषमा रानी, बलजीत कौर पूजारानी आदि मौजूद थे।
लिखमीसर. शिविर मंे नामांकन कराने पंहुचे ग्रामीण