- Hindi News
- कल्याण भूमि की चारदीवारी के निर्माण की मांग
कल्याण भूमि की चारदीवारी के निर्माण की मांग
कल्याण भूमि की चारदीवारी के निर्माण की मांग
पीलीबंगा.पीलीबंगाविकास संस्था दुलमानी ने कस्बे के वार्ड 22 स्थित कल्याण भूमि की चारदीवारी के निर्माण एवं उसमें मिट्टी भर्ती करवाने की मांग करते हुए संस्था अध्यक्ष महेंद्र रिणवां के नेतृत्व में वार्डवासियों ने एक ज्ञापन पालिकाध्यक्ष शकीला गोदारा को सौंपा। ज्ञापन में संस्थाध्यक्ष महेंद्र रिणवा ने बताया कि वार्ड 22 की कल्याण भूमि के विकास के लिए पालिकाध्यक्ष ने शीघ्र ही टेंडर निकालकर निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। रिणवां ने इस के लिए वार्डवासियों से भी सहयोग की अपील की है।