- Hindi News
- उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहे बिजली के बिल
उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रहे बिजली के बिल
26 पीबीएन. ठेकेदारउपभोक्ताओं को बिजली बिल समय पर नहीं पहुंचा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पैनल्टी चुकानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है बिजली बिल वितरण करने वाला ठेकेदार गांव की दुकानों पर बिल रखकर चला जाता है। जो व्यक्ति दुकान पर आता है उसे बिल मिल जाता है। राजकुमार पेंटर ने बताया 26 पीबीएन के ग्रामीणों को बिजली के बिल गांव 35 एसटीजी में पड़े मिले। इस संबंध में पीलीबंगा के जेईएन देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इसकी जांच करवा दी जाएगी। अगर ठेकेदार बिजली बिलों के वितरण में गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।