होटल संचालक की हत्या का आरोपी जेल भेजा
होटलसंचालक की हत्या मामले में टाउन पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी सेल्समैन अर्जुनदास उर्फ पप्पू अरोड़ा को रिमांड अवधि समाप्त होने पर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अर्जुनदास को पिछले बुधवार काे गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। टाउन पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है। गौरतलब है कि टाउन के वार्ड 22 के भागीरथ पुत्र देवीलाल नायक ने सोमवार को पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया था कि उसका छोटा भाई गोपाल उर्फ गोपी झांबर में शराब ठेके के पास होटल चलाता था। कुछ दिन पहले शराब ठेके पर सेल्समैन अर्जुनदास और रवि अरोड़ा की शराब बिक्री को लेकर उसके भाई के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर रविवार रात को टाउन के अर्जुनदास, रवि अरोड़ा, राजू राव सादुलशहर के निशु अरोड़ा ने उसके भाई गोपाल उर्फ गोपी (30) के साथ मारपीट की और कापे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके भाई की मौत हो गई।