- Hindi News
- सेम प्रभावित किसानों का धरना 70वें दिन जारी
सेम प्रभावित किसानों का धरना 70वें दिन जारी
जाखड़ांवाली. सेमप्रभावित किसानों का धरना शनिवार को 70वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसान भजनलाल कासनियां, रामजीलाल कुलडिय़ां, भूपराम कासनियां, मदनलाल कासनियां, चेतराम कासनियां आदि बैठे। किसानों ने कहा कि एक तरफ सरकार एक साल पूरा होने का जश्न मना रही है। वहीं सेम प्रभावित किसान 70 दिनों से धरना लगाकर बैठे है। मगर सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। ऐसे में सरकार के प्रति किसानों ने रोष जताया है।