- Hindi News
- वुशु प्रति. में छात्र बलवंत ने जीता गोल्ड मेडल
वुशु प्रति. में छात्र बलवंत ने जीता गोल्ड मेडल
हनुमानगढ़. जंक्शनके हाउसिंग बोर्ड स्थित आदर्श सीनियर सेकंडरी विद्यालय के छात्र बलवंत सिंह का शनिवार को विद्यालय की ओर से स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य भागीरथ भाटी ने बताया कि छात्र ने श्रीगंगानगर में आयोजित राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में चैनटवांन , गुंशु, दाउंसु में गोल्ड मेडल जीतकर राजस्थान में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेता छात्र बलवंत सिंह को माला पहनाकर स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर भगवान दास गुप्ता, प्रधानाचार्य महेंद्र कौशिक, नरेंद्र कौर आदि मौजूद थे।