पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली तार में शॉर्ट सर्किट, पशु चारे में लगी आग

बिजली तार में शॉर्ट-सर्किट, पशु चारे में लगी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़. पुरानी खुंजा में पराली में लगी आग और मौके पर खडे़ वार्ड के लोग

नगर संवाददाता| हनुमानगढ़

जंक्शनके वार्ड छह खुंजा में शनिवार सुबह अाग लगने से हजारों रुपए का पशुचारा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियों ने 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खुंजा निवासी कुछ पशुपालकों ने रिहायशी क्षेत्र में पशुचारा एक स्थान पर रखा हुआ था। सुबह करीब आठ बजे पशु चारे के ढेर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि नजदीक से गुजर रही बिजली की तारों में हुए शार्ट-सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। आग से खुंजा क्षेत्र में धुएं का गुब्बार छा गया। सूचना पाकर दमकल प्रभारी अशोक शर्मा दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटे तेज होने के कारण दो दमकल गाड़ियों को और मौके पर बुला लिया गया। चार दमकल गाडिय़ां भी आग बुझाने में कम पड़ती दिखाई देने पर संगरिया कस्बे से भी एक आैर दमकल गाड़ी को बुलाया गया। पांचों दमकल गाडिय़ों ने 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम सात बजे आग पर काबू पाया। आगजनी से अधिकांश चारा जलकर राख हो चुका था।

रिहायशीक्षेत्र होने से दमकल पहुंचने में हुई परेशानी : घनीआबादी के बीच खुंजा क्षेत्र में पशुचारा रखा हुआ था। इस कारण दमकल गाड़ियों को आगजनी स्थल पर पहुंचने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल प्रभारी ने बताया कि अगर पशुचारा खुले और आबादी क्षेत्र से दूर होता तो इतना नुकसान नहीं होता। ऐसे पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई कर पशुचारा शहर से बाहर खुले में रखवाने के लिए नगरपरिषद प्रशासन को लिखा जाएगा। वहीं आग की लपटों के कारण धुएं का गुब्बार छाने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। वार्ड छह निवासी मोहनलाल, सोम प्रकाश, हंसराज आदि ने बताया कि आग लगने के कारण धुआं छाया रहा। इससे सांस लेने में परेशानी हुई।