पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत

श्रमिक की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवअमरपुरा के एक ईंट-भट्टे पर काम करने वाले श्रमिक की शुक्रवार रात पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने साथी श्रमिक सुल्तान पुत्र दलबीर सिंह की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सुल्तान ने रिपोर्ट दी कि यूपी के कासगंज जिले का निवासी रामदीन 40 पुत्र रामदास जाति झींवर एक ईंट-भट्टे पर काम करता था। जो बीती रात को शराब के नशे में धुत होकर भट्टे के पड़ोस में पड़ने वाली ढाणी में से होकर घर को जा रहा था। रास्ते में खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरकर डूबने से उसकी मौत हो गई।