पक्कासारणा में नशा मुक्ति शिविर 18 को
भास्कर सरोकार |भास्करटांटिया अस्पताल का संयुक्त आयोजन
भास्कर न्यूज. श्रीगंगानगर
सामाजिकसरोकार के तहत दैनिक भास्कर टांटिया जनरल अस्पताल की ओर से 18 दिसंबर को पक्कासारणा में नशा मुक्ति शिविर लगाया जाएगा। शिविर का समय सुबह 11 बजे से रहेगा। शिविर में नशे से ग्रसित व्यक्तियों की जांच करके उन्हें परामर्श दिया जाएगा। अस्पताल संचालक ने बताया कि शिविर पक्कासारणा के पंचायत भवन में लगाया जाएगा।
इसमें नशा रोग विशेषज्ञ डा. विशु टांटिया न्यूरोसर्जन डा.महेश माहेश्वरी भाग लेंगे। इलाज लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर 98295-24760 पर संपर्क किया जा सकता है।