- Hindi News
- लखासर रोही में कुत्तों ने हिरण को घायल किया
लखासर रोही में कुत्तों ने हिरण को घायल किया
पीलीबंगा| गांवलखासर की रोही में एक हिरण को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया। श्री जंभेश्वर पर्यावरण एवं जीव रक्षा प्रदेश संस्था के प्रदेश महासचिव अनिल बिश्नोई ने बताया कि बीते शुक्रवार को लखासर के चक 9 एलकेएस(बी) की रोही में एक हिरण पर कुत्तों ने हमला कर दिया। इस पर वन्य जीव प्रेमी अंग्रेज सिंह, विनोद कुमार पटीर, विष्णु धारणियां आदि ने कुत्तों से हिरण को छुड़वाकर इसकी सूचना जीव रक्षा के प्रदेश सदस्य लक्ष्मण धारणियां को दी। इस पर उन्होंने घायल हिरण का पशु अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर हिरण की देखभाल के लिए भादरराम पटीर के घर पर छोड़ दिया गया।