जिला शैक्षिक सम्मेलन 26 को
श्रीकरणपुर. शिक्षकोंका जिला सम्मेलन आयोजित करने को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक रविन्द्र सिंह बराड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें शिक्षकों पर सरकार के मंत्री अधिकारियों द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी की निंदा की गई। इसके अलावा जिला शैक्षिक सम्मेलन करवाने को लेकर चर्चा करते हुए 26 सितंबर को स्थानीय भगतसिंह पुस्तकालय में जिला सम्मेलन करवाने का निर्णय लिया गया। जिसका विषय एकीकरण, समानीकरण से की गई पदों की कटौती का शिक्षा पर प्रभाव रखा गया है। सम्मेलन के संयोजक लखवीरसिंह ने बताया कि जिला सम्मेलन में व्यवस्था बनाने को लेकर अलग अलग कमेटियों का गठन किया गया।
सड़ककी मांग को लेकर धरना आज से
श्रीविजयनगर. क्षेत्रकी सबसे खराब सड़क अनूपगढ़- मानकसर (सूरतगढ़) के लिए मंगलवार से धरने से आंदोलन आरंभ किया जाएगा। नेताओं के अनुसार 365 आरडी, रावला, घड़साना, अनूपगढ़, रामसिंहपुर, श्री विजयनगर, जैतसर आदि क्षेत्र के लोगों को आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आसपास की सभी मंडियों को हनुमानगढ़ और पंजाब से जोड़ने के साथ ही दिल्ली जाने का एक मात्र मार्ग है और यह मार्ग पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग पर नहरों पर बनी पुलियां टूट चुकी हैं। लोगों ने मजबूर होकर मंगलवार से आंदोलन आरंभ करने का निर्णय लिया है।
इंद्राप्रथम प्रतीक्षा द्वितीय रही
श्रीकरणपुर. स्थानीयज्ञान ज्योति राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों की और से हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी अन्य भाषाओं की समृद्घता विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी संकायों के विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। एनएसएस प्रभारी गुरविन्द्र सिंह ज्योति अरोड़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में इंद्रा ने प्रथम प्रतीक्षा पांडे ने द्वितीय स्थान तथा सोनिया शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कालेज प्राचार्य डॉ. एमके सुखीजा व्याख्याता प्रो. बीएल पटेल ने विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
आढ़ततुलाई का भुगतान देने की मांग
घड़साना. समर्थनमूल्य पर खरीद किए गए गेहूं की आढ़त तुलाई के भुगतान की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने सोमवार को जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। व्यापार मंडल सचिव सुनील राठी ने पत्र में बताया कि गत दिनों कस्बे की धानमंडी में एफसीआई एवं आरएसडब्ल्यूसी के माध्यम से स