- Hindi News
- कबीरा मोहे मरने का चाव है, मरो ता हर के द्वार
कबीरा मोहे मरने का चाव है, मरो ता हर के द्वार
गुरुद्वाराश्री गुरु सिंहसभा में जारी 68वां महान गुरमत समागम दूसरे दिन पूरे परवान पर रहा। समागम में सजे दीवान में प्रसिद्घ कथा वाचक भाई अमरीक सिंह ने गुरुबाणी के शबद कबीरा मोहे मरने का चाव है, मरो ता हर के द्वार... मत हर पूछ कौन हैं, परा हमारे वार... की व्याख्या के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह साहिब के साहबजादों की दास्तान सुनाई। व्याख्या में बताया कि उन्होंने धर्म की खातिर अपने बलिदान दिए पर धर्म को नहीं छोड़ा। अत: हमें साहबजादों की कुर्बानियों को याद करते हुए अपने धर्म पर कायम रहना चाहिए। कथा वाचक भाई अमरीक सिंह द्वारा सुनाई गई साहबजादों की दास्तान अन्य मार्मिक वाकयों को सुन दीवान में उपस्थित महिला-पुरुष श्रद्वालु भावुक हो उठे। अनेकों की आंखें नम हो गई।
ढाडी जत्था लखविंदर सिंह सोहल, बूड़ साहिब वाली बीबीओं के ढाडी जत्थे माता कौला का कीर्तनी जत्थे सहित अनेकों जत्थों ने गुरुबाणी के माध्यम से उपस्थित श्रद्घालुओं को पाखंड छोड़ने, गुरु की बाणी पढ़ने गुरु की शिक्षाओं पर चलने की हिदायतें दी। समागम में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जयपुर सहित राजस्थान के जिलों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से भी श्रद्वालु पहुंचे।
गुरुद्वारा परिसर में चल रहे गुरु के चाय-रोटी के अटूट लंगर सहित जोड़ा घर, वाहन स्टैंडों आदि में भारी संख्या में सेवादार सेवा देते दिखाई दिए। इस मौके पर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए महिला पुलिस कर्मी तैनात कर रखे थे। गुरुद्वारे के बाहर लगे मेले में खिलौनों, झूलों, बर्तनों, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों आदि की अस्थाई दुकानों पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही। गुरुद्वारा की सजावट के लिए की गई रोशनियां रात को देखते ही बनती है। अमृत संचार कार्यक्रम मंगलवार सुबह गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ के भोग उपरांत होगा। वहीं समागम का समापन मंगलवार शाम दीवान समाप्ति के साथ होगा।
कबड्डीके मैच शुरू
गुरुद्वारासिंह सभा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवादार कमलजीत सिंह ने बताया की समागम में हर वर्ष की तरह कराए जाने वाले कबड्डी की प्रतियोगिता के तहत सोमवार को प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन केसरीसिंहपुर नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्र रस्सेवट द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (छात्र) के खेल मैदान मे फीता काटकर किया। इसके उपरांत खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर परिचय लिया। कबड्डी