शतरंज प्रतियोगिता में प्रसाद चैंपियन
श्रीगंगानगर. महाराजागंगा सिंह चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित रेपीड चेस टूर्नामेंट टी-20 में अंतरराष्ट्रीय रेटेड में प्रसाद कुमार चैंपियन बने। इस प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पीलीबंगा के चेतराम दूसरे, इंद्र मोहन जुनेजा तीसरे, कृष्ण सोनी चौथे, सुरेन्द्र शर्मा हनुमानगढ़ पांचवें, गिरधारी शर्मा छठे, कृष्ण गोयल सातवें, अशोक चुघ आठवें दीपक कटारिया नौवें स्थान पर रहे। सभी खिलाड़ियों को नगदी इनाम के तौर पर दी गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएल शर्मा, सचिव अशोक चुघ सीनियर खिलाड़ी जेएस सर्रा, त्रिलोक सिंह, सुनील गुप्ता ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं मंच का संचालक दिल्ली में चैंपियन रह चुके इंद्र मोहन जुनेजा ने किया।