पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हनुमानगढ़ को फॉलोऑन दिया मेजबान जयपुर ने

हनुमानगढ़ को फॉलोऑन दिया मेजबान जयपुर ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बल्लेबाजोंके दमदार प्रदर्शन के बाद प्रभावी गेंदबाजी की बदौलत मेजबान जयपुर ने राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप (कॉल्विन शील्ड) में हनुमानगढ़ को फॉलोऑन पर मजबूर कर दिया। यहां केएल सैनी स्टेडियम पर चल रहे मुकाबले के दूसरे दिन सोमवार को जयपुर ने पहली पारी में 406 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में हनुमानगढ़ की पहली पारी 169 रन पर सिमट गई। इस तरह जयपुर को पहली पारी में 237 रन की बढ़त मिली। जयपुर के अरिष्ठ सिंघवी ने चार तथा अनिकेत चौधरी रितुराज सिंह ने तीन-तीन विकेट लिए।

खत्रीके बाद बीकानेर के बिश्नोई का भी शतक

नीरजामोदी ग्राउंड पर खेले जा रहे एक अन्य मैच में बीकानेर ने राजेश बिश्नोई सीनियर के शतक (110) की मदद से धौलपुर के खिलाफ पहली पारी 8/458 रन पर घोषित की। मधुर खत्री ने 58 रन बनाए। पहले िदन गौरव खत्री ने 137 रन की पारी खेली थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक धौलपुर ने पहली पारी में 2/167 रन बनाए लिए थे। अमित गौतम 79 रन बनाकर क्रीज पर थे।

कोटाके खिलाफ नागौर के बिष्ट का शतक

नागौरने रॉबिन बिष्ट के शतक (102) की बदौलत कोटा के खिलाफ पहली पारी में 332 रन बनाए। कोटा ने स्टंप्स के समय पहली पारी में 8/280 रन बना लिए थे। दिव्य प्रताप ने 76 मोहम्मद अहमद ने 74 रन बनाए।

भीलवाड़ापर बड़ी बढ़त बनाई उदयपुर ने

उदयपुरने भीलवाड़ा के िखलाफ पहली पारी में 5/419 रन बना िलए। अशोक मेनािरया (93), फरहान (90*), सोनू गुस्सर (88*) िदशांत यािग्नक (50) ने अर्धशतक जमाए। भीलवाड़ा ने पहली पारी में 268 रन बनाए थे।