पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज लगेगी विद्युत चौपाल

आज लगेगी विद्युत चौपाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमानगढ़|जोधपुर डिस्कॉमकी ओर से 12 सब स्टेशनों में मंगलवार को विद्युत चौपाल का आयोजन किया जाएगा। एसई आरसी वर्मा कंट्रोल रूम प्रभारी कृष्ण तायल ने बताया कि सुबह साढ़े नौ से दोपहर डेढ़ बजे तक विद्युत चौपाल लगाई जाएगी। इसमें उपभोक्ताओं की बिजली संंबंधी समस्याओं का मौका पर निस्तारण किया जाएगा। एसई ने बताया कि रोड़ावाली, 14 केएसपी, करणीसर, चक झूरियांवाला, लौंगेवाला, नगराना, मालारामपुरा, सलेमगढ़ मसानी, जसाना, डोभी, बरमसर, गोगामेड़ी आदि सब स्टेशनों पर विद्युत चौपाल लगाई जाएगी।

युवकने की आत्महत्या : (रायसिंहनगर) हांडाकॉलोनी निवासी एक युवक ने रविवार रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के पिता ने मर्ग दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, हरिसिंह गडरिया ने सोमवार को सुबह सूचना दी कि उसका लड़का राजेन्द्र गत रात घर से अचानक चला गया तथा 24 पीएस के नजदीक मालगाड़ी के नीचे कटकर उसने आत्महत्या कर ली।