- Hindi News
- दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चुराया
दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चुराया
संगरिया| हरिपुरागांव में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का सामान चुरा लिया। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बीती रात एक दुकान से बैट्ररियां, सेल्फ डायनमों, एल्टीनेटर सहित इलैक्ट्रिल सामान चुराया गया है। राजकरण पुत्र बहादुर सिंह जटसिख निवासी हरिपुरा ने मामला दर्ज करवाया है। राजकरण ने बताया कि सोमवार सुबह दुकान खोलने आया तो शटर के ताले टूटे मिले। इस दौरान दुकान से तीन बड़े बैट्ररे, आठ बैट्ररियां, 15-20 सेल्फ डायनमों, आठ एल्टीनेटर, दो इंवर्टर सहित चाबी पाना अन्य सामान गायब मिला।